SBI का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28% बढ़ा:टोटल इनकम 15% बढ़कर ₹1.29 लाख करोड़; नतीजों के बाद 2.47% गिरा शेयर

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 18,331 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 28% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 14,330 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बैंक की टोटल इनकम 15.13% बढ़ी जुलाई सितंबर तिमाही में बैंक की टोटल इनकम सालाना आधार पर 15.13% बढ़कर 1,29,141 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,12,169 करोड़ रुपए रही थी। पिछली तिमाही के मुकाबले यह 5.26% बढ़ी है। अप्रैल-जून में बैंक की आय 1,22,687 करोड़ रुपए थी। नेट इंटरेस्ट इनकम 5% कम हुई जुलाई-सितंबर तिमाही में SBI की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी शुद्ध ब्याज आय सालाना (YoY) आधार पर 5% कम होकर 39,500 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में ये 41,620 करोड़ रुपए रही थी। अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले भी इसमें 4% की कमी आई है। Q1 में यह 41,125 करोड़ रुपए रही थी। वापस नहीं मिली राशि NPA हो जाती है बैंक जो लोन या एडवांस देता है, अगर वह समय पर वापस नहीं मिला, उस राशि को बैंक NPA या नॉन-परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर देता है। सामान्य तौर पर 90 दिनों तक रिटर्न नहीं मिलने की स्थिति में लोन या एडवांस अमाउंट को बैंक NPA की लिस्ट में डाल देता है। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड? कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। एक साल में SBI के शेयर ने 45%​​​​​ रिटर्न दिया नतीजों के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट है। दोपहर 2:35 बजे यह 2.47% गिरकर 840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर ने पिछले एक महीने में 7.87%, 6 महीने में 3.97% और एक साल में 45.26% का रिटर्न दिया है। SBI का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 31.43% चढ़ा है। बैंक का मार्केट कैप 7.51 लाख करोड़ रुपए है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI SBI भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 57.59% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। वहीं बैंक की 22,500 से ज्यादा ब्रांच और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक दुनिया के 29 देशों में काम करता है। भारत के बाहर इसकी 241 ब्रांच हैं।

More From Author

फेड ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरें घटाईं:सितंबर में 50 अब 25 बेसिस पॉइंट की कटौती; इंटरेस्ट रेट 4.50% से 4.75% के बीच रहेगा

पुलिस-नक्सली मुठभेड़…2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:बीजापुर में सुबह से फोर्स ने घेरा; रुक-रुककर हो रही फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *