सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 75,200 पर कारोबार कर रहा:क्रूड ऑयल सस्ता होकर 106 डॉलर पर आया; रुपया 92.89 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा

शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 1000 अंक (1.33%) चढ़कर 75,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक (1.35%) की तेजी है, यह 23,300 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी है।
बाजार में तेजी की 2 वजहें अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में गिरावट 2. अमेरिकी बाजार में 19 मार्च को गिरावट रही 3. क्रूड की कीमतें 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आया अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। हालांकि अभी भी ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। ब्रेट क्रूड आज 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम कल 6% से ज्यादा बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए थे। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। 4. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 92.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था। शेयर बाजार में कल 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी शेयर बाजार में कल 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था।

More From Author

PSL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस::BCB बोला-सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्‍तीफा:अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *