अननेचुरल-सेक्स के लिए दबाव बनाने पर डांस टीचर का मर्डर:पहले सहमति से संबंध बनाए..फिर परेशान होकर काटा गला; इंटरनेट पर सर्च किया-इससे कैसे बचे

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बनाने पर 10th के स्टूडेंट ने डांस टीचर का मर्डर कर दिया। 3 महीने पहले सत्यमदास मानिकपुरी (27) और 16 साल के नाबालिग के बीच सहमति से संबंध बने थे। लेकिन टीचर के बार बार संबंध बनाने के लिए फोर्स करने पर परेशान छात्रा ने चाकू से गला काट दिया। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। आरोपी स्टूडेंट ने मर्डर से पहले इंटरनेट पर अपराध से बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान जैसे कई टॉपिक पर सर्च किया था। टीचर को मारने के बाद से वह गायब था। 56 दिनों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। सिलसिलेवार पढ़िए हत्या की पूरी कहानी… पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सत्यमदास मानिकपुरी (27) पेशे से डांस टीचर था। वह प्राइवेट स्कूलों में कथक सिखाने जाया करता था। उसने पहले भी कई लड़कों से अननेचुरल सेक्स किया था। उसकी इस प्रवृत्ति को जानने वाले एक युवक ने 10th में पढ़ने वाले स्टूडेंट से उसकी मुलाकात कराई। दिसंबर 2025 में दोनों मिले थे। तब दोनों एक दूसरे से अनजान थे। लेकिन बाद में दोनों ने सहमति से अननेचुरल सेक्स किया। अब डांस टीचर नाबालिग पर संबंध बनाने दबाव बनाने लगा। जिससे दोनों के बीच विवाद होने लगा। स्टूडेंट परेशान होकर उससे बचने के तरीके तलाशने लगा। अंत में परेशान होकर मर्डर की प्लानिंग की। अननेचुरल सेक्स को लेकर ब्लैकमेल, फिर हत्या नाबालिग ने बताया कि, 17 जनवरी को उसने डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। वह अपनी जेब में पहले चाकू छिपा रखा था। दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे वाली सूनसान सड़क पर पहुंचे। जहां दूर दूर तक कोई नहीं था। मौके पर पहुंचते ही नाबालिग ने टीचर के गले पर चाकू से वार कर दिया। गला कटने से उसकी मौत हो गई। नाबालिग ने टीचर का मोबाइल नदी में फेंका और वहां से भाग निकला। उसी रात पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक के गले पर चाकू से वार के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई। सत्यमदास के परिचितों, दोस्तों, आसपास रहने वाले लोगों समेत 100 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही बदमाश प्रवृत्ति के लोगों, पूर्व अपराधियों, नशा करने वाले 40 से 50 संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। सत्यमदास के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की गई। इस दौरान पुलिस एक युवक के पास पहुंची, जो टीचर के इस करतूत के बारे जानता था और उसने ही नाबालिग की टीचर से जान पहचान कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। मोबाइल नदी में फेंका, सीन रिक्रिएट कराया गया घटना के बाद आरोपी ने सत्यमदास का मोबाइल और सिम नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया। उसकी निशानदेही पर नदी से सत्यमदास का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। हत्या के बाद पैतृक गांव में छिपा रहा आरोपी घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई। घटना के समय पहने खून से सने कपड़े भी आरोपी ने गांव में छिपाकर रखे थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया। मोबाइल में मिले कई संदिग्ध इंटरनेट सर्च जांच के दौरान नाबालिग के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री भी खंगाली गई। इसमें अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान से जुड़े विषय, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, साउंडप्रूफ कैमरा, डर का पैटर्न, मानसिक थकान, सेल्फ हार्म, लड़कियों से बातचीत जैसे कई विषयों पर सर्च पाए गए। मोबाइल का परीक्षण गवाहों की मौजूदगी में किया गया और स्क्रीनशॉट लेकर पंचनामा तैयार किया गया। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में नाबालिग से अननैचुरल सेक्स कर गला घोंटा: झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपाई लाश; 14 साल का लड़का गणेश देखने निकला था रायपुर में गणेश देखने गए एक नाबालिग से अननैचुरल सेक्स कर उसकी गला घोंटकर हत्या हो गई। वारदात के बाद लाश को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया गया। 11 दिन बाद आसपास के लोगों को बदबू आई, तो उन्होंने झाड़ियों के बीच लाश देखी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सहित 3 को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चिन्नास्वामी को IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली:RCB की विक्ट्री सेरेमनी में भगदड़ के बाद रोक लगी थी; यहां ओपनिंग मैच

चिन्नास्वामी को IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली:RCB की विक्ट्री सेरेमनी में भगदड़ के बाद रोक लगी थी; यहां ओपनिंग मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *