ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। रविवार देर रात 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि झुलसे हुए 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई। मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिस समय आग लगी उस वक्त वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि ICU में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि CM मांझी ने हादसे की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। कटक का श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज ओडिशा का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
