आज सोने में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹48 बढ़कर ₹78,566 का हुआ, चांदी ₹221 सस्ती होकर ₹94,261 प्रति किलो बिक रही

सोने की कीमत में तेजी और चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार (5 नवंबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 48 रुपए बढ़कर 78,566 रुपए हो गई है। एक दिन पहले सोने की कीमत 78,518 रुपए थी। वहीं, चांदी के भाव में 221 रुपए की गिरावट रही और यह 94,261 रुपए प्रति किलो के दाम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 94,482 रुपए पर थी। इसी महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं 30 अक्टूबर को कारोबार के दौरान सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत अगली दिवाली तक 87 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले घनतेरस तक सोना 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:मेकाहारा में लगी आग, चर्च में बवाल, गोली मारकर हत्या, सिंगर शान बोले- मैं बहुत डरपोक, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

IPL मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को:सऊदी अरब में नीलामी; पंत, केएल राहुल और श्रेयस पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *