सेंसेक्स में 100 अंकों की गिरावट, निफ्टी 20 अंक नीचे:बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली, अडाणी पोर्ट्स निफ्टी का टॉप लूजर

सेंसेक्स आज यानी 5 नवंबर को करीब 10 अंक की गिरावट के साथ 78,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 10 अंक चढ़ा हुआ है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.23% की तेजी है। वहीं, बैंकिंग, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील निफ्टी का टॉप गेनर और अडाणी पोर्ट्स निफ्टी का टॉप लूजर है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार सैजिलिटी इंडिया का IPO ओपन हुआ हेल्थकेयर फोकस्ड सॉल्यूशंस और सर्विसेज मुहैया कराने वाली सैजिलिटी इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 7 नवंबर तक बिडिंग कर सकते हैं। 12 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 4 नवंबर को सेंसेक्स 941 अंक (1.18%) की गिरावट के साथ 78,782 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 309 अंक (1.27%) की गिरावट रही, ये 23,995 के स्तर पर बंद हुआ था। रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.93% की गिरावट थी। वहीं ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.48% और निफ्टी मीडिया 2.16% टूटा था। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, FMCG और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट थी। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 4.25% गिरकर बंद हुआ था।

More From Author

रुपया 84.11 के निचले स्तर पर, इंपोर्ट महंगा होगा:सोना ₹93 बढ़कर ₹78,518 का हुआ, सेंसेक्स 941 अंक गिरकर 78,782 पर बंद

कनाडा में मंदिर पर हमला, पुलिस अधिकारी सस्पेंड:खालिस्तानी झंडा लहराया था; 3 लोगों पर केस दर्ज; भारत ने कहा था- ट्रूडो सरकार एक्शन ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *