14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा…मौत का LIVE VIDEO:50 मीटर तक घसीटते ले गया; सड़क पर चिपके मिले शव के चिथड़े

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। जहां चौकीदार के शव के चिथड़े हो गए थे। मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रो​शित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पहले देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा का रहने वाला है। वह होली त्योहार के दूसरे दिन 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा। इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्का जाम हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्का जाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। डौंडी क्षेत्र का प्रसिद्ध वैद्य था मृतक, जड़ी-बूटी लेने गया था ग्रामीण चुरेन्द्र कुमार हिरवानी ने बताया कि मृतक श्याम सिंह मसीयारे डौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य थे, जिनके पास दूर-दूर से लोग आयुर्वेदिक दवा लेने आते थे। गुरुवार (5 मार्च) को भी वे जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मृतक अपने गांव परसोदा (ढोर्रीठेमा) स्थित वन विभाग की नर्सरी में चौकीदारी का भी काम करता था। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। …………………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कार ने महिला समेत 3 को कुचला…मौत का LIVE VIDEO:बाइक सवारों के सिर फटे, कुचलकर गाड़ी से उतरे, लोग बोले-लड़की कर रही थी ड्राइविंग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। घटना ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार 2 युवकों को रौंदते हुए निकली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

T20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत..छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल:रायपुर के जयस्तंभ में इकट्ठे हुए क्रिकेट प्रेमी; रंग गुलाल उड़ाकर मनाई खुशियां

भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:टूर्नामेंट में 88 सिक्स भी लगाए, संजू ने कोहली की बराबरी की; रिकार्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *