ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने उन्हें चुना है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। सुरक्षा कारणों से वोटिंग रिमोट तरीके से कराई गई। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है। इससे पहले खबर आई थी कि अगले सुप्रीम लीडर का चयन अगले हफ्ते होगा। वहीं अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान में अब तक करीब 2,000 ठिकानों पर हमला किया। US आर्मी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने कहा कि इस ऑपरेशन में 50 हजार से ज्यादा सैनिक और करीब 200 फाइटर जेट शामिल हैं। कोम में असेंबली की बिल्डिंग पर हमला इजराइल ने मंगलवार को कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग पर हवाई हमला किया है। इसका मकसद नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की प्रक्रिया को खत्म करना था। हालांकि मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। हमले में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। इजराइल को आशंका थी कि नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए यहां धार्मिक गुरु इकट्ठा हुए है। बिल्डिंग पर हमले के बाद का वीडियो… जंग में ईरान का नुकसान… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
