हाईवा-ट्रेलर की टक्कर..जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत, VIDEO:रायगढ़ के घरघोड़ा में हादसा, दूर तक दिख रहा धुआं, सड़क पर लगा जाम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई है, वहीं दूसरे गाड़ी के ड्राइवर की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग पर दोपहर 1 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में अंदर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इनमें एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे ड्राइवर की स्थिति आग पूरी तरह बुझने के बाद स्पष्ट होगी। बताया जा रहा है, जहां हादसा हुआ वह जगह ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। देखिए हादसे की तस्वीरें… दूर तक दिखा धुआं, सड़क पर लगा जाम हादसे के बाद दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना के चलते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग पर पूरी तरह से अभी भी काबू नहीं पाया सका है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए अब तक 3 दमकल वाहनों की मदद ली गई है। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव के अनुसार, हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। एक ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे के संबंध में आग बुझने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई लापरवाही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हादसे की मुख्य वजह हाईवा ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही हो सकती है। अचानक हुई टक्कर के कारण ट्रेलर ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि, यह क्षेत्र पहले से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 1 ड्राइवर के मौत की पुष्टि घरघोड़ा टीआई गौरव कुमार ने बताया कि घटना में 1 की मौत की पुष्टि हुई है और दूसरा ड्राइवर संभवतः बच कर निकल गया है। वाहनों को बॉडी अभी आग की वजह से गरम है। ट्रेलर में सरिया लोड था और मामले में घटना की पूरी जानकारी का पता लगाया जा रहा है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… 2 ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत…ड्राइवर-हेल्पर जिंदा जले: कोरबा में टक्कर के बाद कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक में लगी आग छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

वर्ल्डकप सुपर-8; जिम्बाब्वे के ओपनर्स 28 पर पवेलियन लौटे:मरुमनी को मफाका, बेनेट को नॉर्त्या ने आउट किया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्कोर 29/2

क्रशर-प्लांट में ब्लास्टिंग से 20 से ज्यादा मकानों में दरारें:कच्चे मकान ढहे, झटकों से बच्चे बीमार पड़ रहे, ग्रामीण बोले-हमारी कोई नहीं सुन रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *