टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम ने 5 ओवर में दो विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। डायन मायर्स क्रीज पर हैं। ब्रायन बेनेट 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें 5वें ओवर की तीसरी बॉल पर एनरिक नॉर्त्या ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया। तादिवानाशे मरुमनी (7 रन) को क्वेना मफाका ने बोल्ड किया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमनी, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजरबानी। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
