रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर,4 मौतें:गैस कटर से गाड़ी काटकर निकाले शव; बिलासपुर में सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार

बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे की ये तस्वीरें देखिए… सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेलर चालक गिरफ्तार सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। ……………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सड़क-हादसे में युवा भाजपा नेता समेत 4 की मौत:सरगुजा-सूरजपुर में आपस में टकराई बाइकें, उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे, पैर भी टूटा सरगुजा के नेशनल हाईवे-43 पर शांतिपारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवा भाजपा नेता समेत दो युवकों की मौत हो गई। एक घायल का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वहीं, अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर केरता के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना सरगुजा के बतौली और सूरजपुर के खड़गवां चौकी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत

दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी:कोर्ट बोला- चार्जशीट में खामियां; फैसले के बाद केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *