सुपर-8 के सातवें मुकाबले में आज SA vs WI:दोनों ने एक-एक मैच जीता; साउथ अफ्रीका जीता तो भारत की राह आसान होगी

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का सातवां मैच आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि टॅास 2.30 बजे होना है। टीमों का मौजूदा फॉर्म
सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन के अंतर से हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला थम गया। इससे पहले टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 147 रन ही बनाने दिए। हेड टु हेड में बराबरी की टक्कर
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। इनमें वेस्टइंडीज ने 15 और साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2026 में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 6 रन से हराया था। मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के टॅाप विकेट टेकर
साउथ अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 178.43 स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 86* रन रहा। वहीं, मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 4 मैचों में महज 8.46 की इकोनॅामी से 11 झटक लिए। शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के टॅाप बैटर
शिमरोन हेटमायर ने टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों 185.59 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में गुडाकेश मोती टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.27 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 10 विकेट हासिल किए। पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां का सरफेस पूरी तरह से सपाट है। यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत के कुछ ओवर्स में मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकता है। वेदर कंडीशन
26 फरवरी को अहमदाबाद में मौसम गर्म रहेगा, बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

More From Author

आज की सरकारी नौकरी:बिहार में 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 वैकेंसी, GAIL में 70 ओपनिंग्स

NCERT किताब में ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर पर आज सुनवाई:सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *