सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या:पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला किया, मृतकों में एक मासूम भी, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। आरोपी ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला किया। वारदात के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। SP और ASP मौके पर मौजूद घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। घायल लोगों का इलाज जारी है। खबर अपडेट की जा रही है… ………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें MP में 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…मर्डर-प्लान का VIDEO:छत्तीसगढ़ के किलर को सुपारी, बेटा बोला-मम्मी-पापा को काटकर तुरंत भागेंगे,बर्थडे पर मारे थे थप्पड़
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में ट्रिपल मर्डर केस में हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें सौतेला बेटा और 4 अन्य सहयोगी मर्डर प्लान करते नजर आ रहे हैं। सौतेला बेटा कह रहा है कि तुरंत काटकर पांचों लोग भाग जाएंगे। इनमें एक किलर छत्तीसगढ़ का रहने वाला भी है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु गिरफ्तार:20 घंटे पूछताछ चली, IYC महासचिव बोले- ये अंग्रेजों जैसा शासन; अब तक 8 गिरफ्तारियां

AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार:20 घंटे पूछताछ हुई, कांग्रेस नेता बोले- ये अंग्रेजों जैसा शासन; अब तक 8 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *