छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा आज, 22 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। रायुपर में परीक्षा के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी के कुल 19,247 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुबह 8 बजे सभी कैंडिडेट एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं। निर्धारित समय के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित हैं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण प्रतिबंधित है (धार्मिक आवश्यक प्रतीक को छोड़कर)। अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल या डिजिटल) को एग्जाम हॉल के भीतर नहीं ले जाने दिया जाएगा। इन सबके अलावा भी ड्रेस कोड, पहचान पत्र और प्रवेश समय को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस बार सबसे अधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए स्वीकृत किए गए हैं। जो राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित होंगे। इसके बाद 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’) और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक) के लिए निर्धारित किए गए हैं। समय का रखें विशेष ध्यान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। पेपर-I जनरल स्टडीज के लिए होगा। वहीं दूसरी पाली का समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। पेपर-II में एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा। दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य है। पहली पाली में सुबह 9:45 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2:45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले गेट पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ड्रेस कोड: क्या पहनें, क्या नहीं आयोग ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया है। महिला अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ मंगलसूत्र की परमिशन बिना वैध आईडी नहीं मिलेगी एंट्री अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इनमें से कोई एक मान्य होगा। यदि प्रवेश पत्र और आईडी में नाम या सरनेम में अंतर है, तो नाम परिवर्तन का मूल शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र से जुड़ी जरूरी बातें ये सामान पूरी तरह प्रतिबंधित होगी सख्त तलाशी और वीडियोग्राफी एक दिन पहले देख लें एग्जाम सेंटर आयोग ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले ही सत्यापित कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। देरी से पहुंचने या केंद्र न मिलने संबंधी किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए भी होगी परीक्षा एक दशक में पदों का उतार-चढ़ाव पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य सेवा परीक्षा में पदों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वर्ष 2015 में सर्वाधिक 352 पदों पर भर्ती हुई थी। कोविड काल (2020-21) में पदों की संख्या घटकर 171–175 तक पहुंच गई थी। वर्ष 2024 में 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस वर्ष 238 पदों के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पिछले कई वर्षों से पदों की संख्या लगभग 200 से 250 के बीच बनी हुई है, जो राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की निरंतर मांग को दर्शाती है।
