छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में मंगलवार की शाम फिर बड़ी लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना तब हुई जब दुकान का शटर गिर रहा था। शटर गिराते समय 3 बाइक सवार बदमाशों ने दुकान मालिक से 3 झोले छीन लिए और तेजी से फरार हो गए। लूट में करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी शामिल था। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि 3 दिन पहले ही बदमाश सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ का सोना-कैश लूटकर भागे थे। पहले देखिए ये तस्वीरें- 3 दिन पहले भी सराफा कारोबारी से लूट 3 दिन पहले सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना विजय लांबा है, जिस पर हत्या, लूट और डकैती के 70 से अधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि विजय लांबा की मुलाकात तिहाड़ जेल में उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर बिलासपुर में लूट की प्लानिंग की थी। दो महीने पहले गिरोह ने एक होटल कारोबारी को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। इस मामले में गगनदीप नामक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। इसके बावजूद गैंग ने हिम्मत नहीं हारी और बड़ी वारदात की योजना बना ली। करीब दो महीने के भीतर ही उन्होंने शहर के ज्वेलरी कारोबारी को लूटने की पूरी योजना तैयार कर ली। वारदात कैसे हुई ? सरकंडा के राजकिशोर नगर के रहने वाले सराफा कारोबारी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में दुकान है। 17 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे वे गहनों से भरा बैग कार में लेकर घर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। विवाद के दौरान पिस्टल दिखाकर उनके सिर पर हथौड़े से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी कार सहित उसमें रखे सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। सभी आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के बाद 4 बदमाश यूपी भाग गए थे। जहां पुलिस ने उनका शॉर्ट एनकाउंटर किया। दो के पैर में गोली लगते ही चारों बदमाश पकड़े गए। उनके कब्जे से साढ़े 5 करोड़ का सोना, डेढ़ लाख कैश और पिस्टल बरामद हुआ है। वहीं पांचवा आरोपी बिलासपुर से पकड़ाया है। ……………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट,VIDEO:बिलासपुर में कार को टक्कर मारी, पिस्टल तानी, हथौड़े से सिर पर मारा, 2KG सोना-कैश लेकर फरार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर हमला कर 3 करोड़ 35 लाख की लूट की गई है। कार सवार बदमाशों ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी। फिर विवाद करते हुए पिस्टल तान कर हथौड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
