टी-20 वर्ल्डकप, बारिश के कारण टॉस में देरी:जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका, आज आयरलैंड से मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप में आज जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबले खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। इस मैच में जीतने के साथ ही जिम्बाब्वे पहली बार सुपर-8 में पहुंच जाएगी। जिम्बाब्वे ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम अजेय रही है। अगर वह आयरलैंड को हरा देता है, तो उसके तीन मैचों में छह अंक हो जाएंगे। जिम्बाब्वे अब तक सात प्रयासों में कभी भी सुपर-8 चरण तक नहीं पहुंच पाया है, ऐसे में इस बार टीम के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। हेड-टु-हेड की बात करें तो जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन आयरलैंड:टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।

More From Author

‘रईसजादे की रील की मस्ती ने मेरा बेटा छीन लिया’:दिल्ली में हिट-एंड-रन केस में पीड़ित की मां बोलीं- नाबालिग पर 13 ओवर स्पीडिंग चालान हैं

AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:घंटों कतार में खड़े रहे, कुछ के सामान भी चोरी; अश्विनी वैष्णव ने माफी मांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *