छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में एक केमिकल और पेंट फैक्ट्री अनव इंस्ट्रीज में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास का इलाका धुआं-धुआं हो गया। आग की तेज लपटें उठते देखकर लोगों ने दमकल बुलाया, आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि केमिकल में लगी आग तेजी से भड़क उठी, जिसके बाद देखते ही देखते आग पूरी तरह फैल गई। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। खबर में अपडेट जारी है….
