दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बी एन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। पीड़िता से व्हाट्सअप पर उसके न्यूड वीडियो मंगवाए थे। इसी का डर दिखाकर करीब 8 सालों तक रेप करता रहा। दूसरा आरोपी संजय पंडित है। जिस पर होटल रेस्ट हाउस प्रबंध करने का आरोप है। इसने नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर लड़की का रेप किया था। दोनों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। बता दें कि गैंगरेप की पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। बढ़ते दबाव के कारण पहुंचे कोर्ट गैंगरेप के 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य 2 आरोपियों ने सरेंडर किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण दोनों आरोपियों ने अंततः अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के बाद हर पहुल से होगी जांच इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। आज दो और आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद गैंगरेप मामले के सभी छह आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा सके और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।
