टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाए:सईम अयूब के बाद कप्तान सलमान आगा आउट; USA के शाल्कविक को दूसरा विकेट

टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तान ने 6 ओवर में दो विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान क्रीज पर हैं। कप्तान सलमान अली आगा (एक रन) और सईम अयूब 19 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शैडली वान शाल्कविक ने पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में साहिबजादा फरहान ने एहसान आदिल की बॉल पर 3 चौके लगाए। इस ओवर से 13 रन आए। पहले ओवर में सईम अयूब LBW होने से बच गए। मैच का स्कोरबोर्ड USA से पाकिस्तानी खिलाड़ी का डेब्यू
USA की ओर से पाकिस्तान के एहसान आदिल ने डेब्यू किया। वे पाकिस्तान की ओर से 2015 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद यूएसए (USA): एंड्रीज गौस, शयन जहांगीर, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, एहसान आदिल

More From Author

मोदी का प्लेन असम में हाईवे पर उतर सकता है:यह पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी एयरस्ट्रिप; पीएम 14 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:बेटे को कुंए में डुबोकर मार-डाला, स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट, 6 हजार जोड़ों की शादी, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *