चांदी ₹17 हजार बढ़कर ₹2.62 लाख किलो पर पहुंची:सोना आज ₹3,515 महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत ₹1.56 लाख हुई

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,515 रुपए बढ़कर 1,55,593 रुपए हो गया है। इससे पहले से 1,52,078 रुपए पर था। चांदी 16,826 रुपए बढ़कर 2,61,755 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2,44,929 रुपए पर थी। सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था। सस्ते दामों पर खरीदारी कर रहे लोग पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई थी। इस दौरान सोना करीब 15% तक सस्ता हो गया था।अब कीमतें स्थिर होते ही निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी में एकमुश्त पैसा लगाने से बचना चाहिए। इसकी जगह धीरे-धीरे निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होगा। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

More From Author

बजट सत्र का 9वां दिन, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित:विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की लगातार मांग कर रहा है

टी-20 वर्ल्डकप- जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:ओमान से पहली बार वर्ल्ड कप मैच खेलेगी; स्पिन पिच पर लो-स्कोरिंग थ्रिलर की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *