बजट सत्र का 9वां दिन, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित:विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की लगातार मांग कर रहा है

संसद में बजट सत्र का सोमवार को 9वां दिन कि शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते सभा तीन बार स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज भी हंगामे के आसार हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में भी प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच राज्य मंत्री रवनीत सिंह बट्टू को लेकर तीखी बहस हुई थी। बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार कह दिया था, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। वहीं, INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स आज सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बजट सत्र के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए मिलेंगे। बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

एपस्टीन फाइल्स- ब्रिटिश पीएम की कुर्सी जाने का खतरा:यौन अपराधी के समर्थक को अमेरिकी राजदूत बनाने पर विवाद, विपक्ष बोला- स्टार्मर जिम्मेदारी लें

चांदी ₹17 हजार बढ़कर ₹2.62 लाख किलो पर पहुंची:सोना आज ₹3,515 महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत ₹1.56 लाख हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *