टी-20 वर्ल्डकप, इटली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:स्कॉटलैंड से होगी भिड़ंत, नीदरलैंड को हराकर क्वालिफाई किया

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मैच इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। यह ग्रुप सी का तीसरा मैच है। यह मैच ऐतिहासिक है क्योंकि इटली की टीम अपना वर्ल्ड कप डेब्यू कर रही है। वहीं, वेस्टइंडीज से अपना पहला मैच हारने के बाद स्कॉटलैंड इस मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग XI
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। इटली: एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान पिएरो मीडे (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपियानो, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन।

More From Author

सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:84,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त

एपस्टीन फाइल्स- ब्रिटिश पीएम की कुर्सी जाने का खतरा:यौन अपराधी के समर्थक को अमेरिकी राजदूत बनाने पर विवाद, विपक्ष बोला- स्टार्मर जिम्मेदारी लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *