गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध

असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। इस काम के लिए सैलरी अली तौकीर शेख ही देता था। हिमंता का आरोप है कि एलिजाबेथ ने भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं, और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थी। हिमंता ने यह भी दावा किया कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। गौरव गोगोई-एलिजाबेथ पर CM हिमंता के आरोप गृह मंत्रालय को जांच सौंपेंगे असम CM CM सरमा ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई से जुड़ी भारत विरोधी साजिश की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। सरमा ने कहा कि SIT जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां केंद्रीय मदद के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरपोल से मदद और भारत सरकार और संसद से संवेदनशील जानकारी की आवश्यकता है। इसलिए यह तय किया गया है कि मामला गृह मंत्रालय चुनी गई केंद्रीय सरकारी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। हिमंता का दावा- गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट सरमा ने जनवरी में गोगोई के पाकिस्तानी संबंधों का आरोप दोहराया और दावा किया था कि कांग्रेस नेता एक पाकिस्तानी एजेंट थे, जिन्हें विदेशी ताकतों ने प्लांट किया था। हिमंता ने कहा था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं। हिमंता ने कहा था- गौरव गोगोई पक्का पाकिस्तानी एजेंट है। अगर उसमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का केस करे। मेरे पास सबूत हैं, वह 100 परसेंट पाकिस्तानी एजेंट है। उसे एक विदेशी ताकत ने हमारे देश में प्लांट किया है। वह एक प्लांटेड आदमी है। मैं यह तथ्यों के साथ कह रहा हूं। गौरव ने कहा था- पत्नी आईएसआई एजेंट, तो मैं भी RAW एजेंट कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी खुद को RAW एजेंट बताया था। गौरव ने कहा था- “अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का RAW एजेंट हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई ऐसा परिवार जिसके खिलाफ कई केस और कई आरोप हैं, मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं। गौरव vs हिमंता- विवाद की टाइम लाइन

More From Author

जापान चुनाव, PM ताकाइची बोलीं- हारी तो इस्तीफा दे दूंगी:465 में से 300 सीटें मिलने की उम्मीद; ट्रम्प ने भी समर्थन दिया

टॉप-10 फर्म्स में 8 की वैल्यू ₹4.55 लाख करोड़ बढ़ी:रिलायंस को ₹1.41 लाख करोड़ का फायदा; AI की वजह से IT कंपनियों की वैल्यूएशन गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *