छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी ने धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की जांच को छिपाने के लिए 35 हजार रुपए की मांग की थी। बुधवार को ACB ने 35 हजार रुपए लेते पकड़ा है। मामला पामगढ़ तहसील का है। पहले देखिए तस्वीरें धान खरीदी प्रभारी ने एसीबी से शिकायत ACB के अनुसार, चोरभट्टी धान खरीदी प्रभारी रहे वीरेंद्र कौशिक ने शिकायत की थी। उसने बताया कि धान खरीदी केंद्र के भौतिक सत्यापन और टोकन काटने के मामले में गड़बड़ी होने पर जांच को उच्च अधिकारयों तक नहीं देने के एवज में अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव दोनों ने रिश्वत की मांगी की थी।
शिकायत के बाद रंगे हाथ पकड़वाने बनाई योजना वीरेंद्र कौशिक ने इस मामले की शिकायत बिलासपुर स्थित ACB कार्यालय में की थी। शिकायत के आधार पर बुधवार को ACB ने एक जाल बिछाया। वीरेंद्र कौशिक को 35 हजार रुपए देकर भेजा गया। धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने जैसे ही रिश्वत की रकम आरोपी अधिकारियों को दी, ACB की टीम ने रिश्वत लेते ही अतरिक्त तहसीलदार और पटवारी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। ………………………………. रिश्वतखोरी से संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में नायब-तहसीलदार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:किसान से फौती रिकॉर्ड दर्ज करने मांगे 1.20 लाख; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नायब तहसीलदार को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने किसान से उसकी मां की मौत के बाद फौती रिकॉर्ड दर्ज करने 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी। सोमवार को ACB ने पहली किश्त की राशि 50 हजार रुपए लेते पकड़ा है। मामला सीपत तहसील का है। पढ़ें पूरी खबर…
