विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात में भी चेंज नहीं हुआ है। इस मैच को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वडोदरा में ही फाइनल खेलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह। दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।
