चाकू दिखाकर लोगों को डरा रहा था युवक:बस्तर पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट में पेशकर भेजा जेल, धारदार चाकू जब्त

सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जब्त हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावल झंडा पारा चौक का है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले में आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आड़ावल झंडा पारा चौक में एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ा ASP माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम महादेव कश्यप (25) बताया। युवक के पास से चाकू बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

More From Author

बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, दोस्त ने मुंह दबाया..तीसरे ने गला-घोंटा:2 महीने बाद मिला लड़की का कंकाल, शादी के लिए जिद करने पर मर्डर

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर 4 राउंड फायरिंग:मुंबई में इसी जगह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर; अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *