स्पेन में 8 घंटे में 1 साल के बराबर बारिश:भीषण बाढ़ से 158 लोगों की मौत, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

स्पेन में भीषण बाढ़ से कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पूर्वी स्पेन के वालेंशिया शहर पर पड़ा है। यहां अब तक 155 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। लापता लोगों की तलाश जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक वालेंशिया में मंगलवार को सिर्फ आठ घंटे में 12 इंच बारिश हुई। इतनी बारिश वालेंशिया में सालभर में होती है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का मौका नहीं मिला पाया। वालेंसिया भूमध्यसागर के तट पर स्थित है। यहां करीब 50 लाख लोग रहते हैं। स्पेन के हालिया इतिहास में यह पहली बार है जब इतने लोग बाढ़ से मरे हैं। BBC के मुताबिक स्पेन में इससे पहले साल 1973 में सबसे बड़ी बाढ़ आई थी। तब 150 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले 1957 में वालेशिया शहर में भीषण बाढ़ आई थी, इसमें 81 लोगों की मौत हो गई थी। स्पेन में कल 3 दिन की इमरजेंसी लगी थी, आज फिर बारिश हो सकती है
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों को घरों पर रहने की चेतावनी दी है। स्पेन में 3 दिन की इमरजेंसी लगी हुई है। यह शनिवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को और बारिश की चेतावनी दी है जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्य के लिए सेना के 1,000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया गया है। हालांकि लोगों का कहना है कि उन तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पा रही है। बाढ़ की वजह से सड़कें टूट गई हैं और कम्युनिकेशन और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से अभी कई इलाके शहरों से कटे हुए हैं। 5 तस्वीरों में बाढ़ के बाद की हालत देखिए… इतनी बारिश क्यों हुई
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बाढ़ की वजह ‘कट-ऑफ लो प्रेशर सिस्टम’ था। ठंडी और गर्म हवाओं के मेल से घने बादल बने जिससे भारी बारिश हुई। हाल के दिनों दुनिया में कई जगहों पर इस वजह से तेज बारिश व तबाही की घटनाएं हुई हैं। स्पेनी भाषा में इसे ‘डाना इफेक्ट’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक भूमध्य सागर का ज्यादा गर्म होना भी भारी बारिश की वजह बना। इस साल अगस्त में भूमध्य सागर का तापमान 28.47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। वहीं BBC के मुताबिक स्पेन में बाढ़ का पिछले 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले साल 1973 में बाढ़ से 150 लोगों की मौत हुई थी। वालेंशिया ने 1980 के दशक में भी दो DANA तूफानों का सामना किया था। …………………………………………………… प्राकृतिक आपदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में मिल्टन तूफान से 16 लोगों की मौत: बवंडर और बाढ़ से 120 घर तबाह, 30 लाख घरों-ऑफिसों में बिजली नहीं अमेरिका में 11 अक्टूबर को मिल्टन तूफान से आए बवंडर और बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। हरिकेन की वजह से फ्लोरिडा में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 30 लाख घरों और ऑफिसों में बिजली नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, तूफान की वजह से 120 घर तबाह हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

पद्मश्री अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय का निधन:PM मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे; सभी पुराणों का अंग्रेजी में अनुवाद किया

सरकारी नौकरी:HTET 2024 के लिए 4 नवंबर से शुरू आवेदन; 14 नवंबर लास्ट डेट, 7 और 8 दिसंबर को एग्जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *