ट्रम्प से तनाव के बीच भारत-रूस नौसेना अभ्‍यास होगा:पूर्व राष्‍ट्रपति की पत्‍नी को 20 महीने जेल की सजा; 29 जनवरी के करेंट अफेयर्स

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के निधन और साउथ कोरिया की पूर्व फर्स्‍ट लेडी किम कियोन को सजा मिलने की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… निधन (DEATH) 1. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. भारत-रूस फरवरी में जॉइंट नेवल एक्सरसाइज करेंगे रूस और भारत फरवरी 2026 में हिंद महासागर में बंगाल की खाड़ी में INDRA जॉइंट नेवल एक्सरसाइज करेंगे। 28 जनवरी को रूस की TASS एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. साउथ कोरिया की फर्स्‍ट लेडी रहीं किम कियोन को 20 महीने की सजा 28 जनवरी को फर्स्ट लेडी रहीं किम कियोन को साउथ कोरिया की सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में 20 महीने जेल की सजा सुनाई। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के 9वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 28 जनवरी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने आंध्रप्रदेश में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) के 9वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री ने SSL के साथ MoU साइन किया 27 जनवरी को कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री ने स्टॉक होल्डिंग सर्विस लिमिटेड (SSL) के साथ एक MoU साइन किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. पर्यटन उत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन 26 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में पर्यटन उत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया। आज का इतिहास 29 जनवरी: 1528 में मुगल बादशाह बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया। ——————– ये खबरें भी पढ़ें… 75 साल पुरानी क्रिकेट कैप 2.9 करोड़ में बिकी: ‘चन्ना मेरेया’ फेम अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्‍लेबैक सिंगिग; 28 जनवरी के करेंट अफेयर्स नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं अरिजीत सिंह के प्‍लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास और भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

अल्बानिया- भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनीं AI मंत्री पर शक:बनाने वाली एजेंसी के दो अफसर हाउस अरेस्ट; सरकारी ठेकों के बदले रिश्वत लेने का आरोप

देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ आज पेश होगा:इकोनॉमिक सर्वे में महंगाई, खेती, नौकरियों पर अपडेट देगी सरकार; 1 फरवरी को बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *