मोदी का आज दो चुनावी राज्यों का दौरा:केरल में 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे; फिर तमिलनाडु में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

पीएम मोदी शुक्रवार को दो चुनावी राज्यों केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। पीएम सुबह केरल जाएंगे। 10:45 बजे तिरुवनंतपुरम में कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम यहां चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। जिसमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। दोपहर बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु पहुंचेंगे। यहां से NDA के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी मदुरंथकम में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह जगह चेन्नई से करीब 87 किलोमीटर दूर है। पीएम मोदी की यह रैली DMK के खिलाफ एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। NDA गठबंधन एकजुट होकर चुनाव में उतरने का संदेश देना चाहता है। मई में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं केरल में भी अगले पांच महीने में चुनाव होंगे। केरल: इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। मोदी के केरल और तमिलनाडु राज्य दौरे की पल-पल की जानकारी जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:82,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक लुढ़का; बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

सोना ₹4300 बढ़कर ₹1.55 लाख के ऑल टाइम हाई पर:23 दिन में ₹22 हजार महंगा हुआ; चांदी आज ₹19,249 बढ़कर 3.19 लाख/किलो हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *