सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:82,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक लुढ़का; बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

शेयर मार्केट में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 82,250 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, 25,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, एजर्नी और FMCG शेयर्स में बिकवाली है। बजट तक जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार किसी बड़े ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर बाजार इसके नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। निवेशकों को फिलहाल संभलकर रहने और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 22 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹2,549 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 132 अंक की तेजी रही थी। ये 25,290 के स्तर के पर बंद हुआ था।

More From Author

राजस्थान-UP में बारिश, शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी:श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद, एयरपोर्ट पर बर्फ, कई फ्लाइट्स कैंसिल

मोदी का आज दो चुनावी राज्यों का दौरा:केरल में 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे; फिर तमिलनाडु में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *