बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट से 6 मौतें:4 घायलों की हालत गंभीर, मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में धमाका हो गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट प्लांट के भीतर सुबह के वक्त हुआ। इसके कारण प्लांट की एक इकाई को भारी नुकसान पहुंचा है और घटनास्थल पर मलबे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। घायलों की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जारी है। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि प्लांट में धमाका किसी तकनीकी खराबी या दबाव के कारण हुआ है। फिलहाल टीम जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

More From Author

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, फैसला आज:बांग्लादेश सरकार ने खिलाड़ियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, ICC ने कहा- शेड्यूल नहीं बदलेगा

आज चांदी खरीदने पर ₹15,000 और सोने पर ₹2,700 बचेंगे:एक किलो चांदी घटकर ₹3.03 लाख पर आई, सोना ₹1.51 लाख/10g बिक रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *