दिवाली पर सोने-चांदी में गिरावट:सोना ₹24 गिरकर ₹79,557 पर पहुंचा; चांदी ₹1,370 सस्ती होकर ₹96,670 प्रति किलो बिक रही

दिवाली पर सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। आज यानी गुरुवार (31 अक्टूबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 24 रुपए कम होकर 79,557 रुपए पर आ गया। एक दिन पहले सोने की कीमत 79,581 रुपए थी। वहीं, चांदी के भाव में 1,370 रुपए की गिरावट रही और यह 96,670 रुपए प्रति किलो के दाम पर बंद हुआ। इससे पहले चांदी 98,040 रुपए पर थी। इसी महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। बुधवार (30 अक्टूबर) को कारोबार के दौरान सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत अगली दिवाली तक 87 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले घनतेरस तक सोना 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

युवा टीम इंडिया के सामने कमजोर पड़ा बांग्लादेश:भारत ने 11.5 ओवर में चेज किए 128 रन; अर्शदीप-चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए

जब जाल में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री, VIDEO:मछुआरे ने मछली पकड़ने वाला जाल विजय शर्मा पर डाला; जानिए क्या है अनूठी परंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *