भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज नामांकन भरेंगे:निर्विरोध चुने जाने की संभावना, BJP के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। नबीन दोपहर 2 से 4 बजे के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नॉमिनेशन भरेंगे। इस दौरान पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर लक्ष्मण नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित करेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल 2024 में खत्म हुआ और तब से वे एक्सटेंशन पर थे। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।
BJP और चुनाव का शेड्यूल 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 4 बजे से 5 बजे तक इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय होगा। अगर केवल एक नामांकन सही पाया गया, तो चुनाव अधिकारी निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद करती है, जिसमें लगभग 5,708 सदस्य शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय परिषद और सभी राज्य परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं, जो देश के 30 से अधिक राज्यों से आते हैं। लेकिन अगर केवल एक नामांकन होता है, तो मतदान की जरूरत नहीं होगी। नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं नितिन नबीन अभी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। अमित शाह जब अध्यक्ष बने थे तो उनसे 5 साल बड़े यानी 50 साल के थे। पिता के लिए कार्यकर्ता की भूमिका निभाई 23 मई 1980 को जन्मे नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन युवावस्था से ही शुरू हो गया था। पटना की शहरी राजनीति में उन्होंने सबसे पहले पिता के लिए कार्यकर्ता के तौर पर पहचान बनाई, फिर धीरे-धीरे संगठन और सरकार- दोनों में भरोसेमंद चेहरा बनते चले गए। 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की। इस जीत ने शहरी मतदाता, मिडिल क्लास और व्यापारिक वर्ग में BJP की पकड़ मजबूत की। इसके बाद वे बांकीपुर विधानसभा से लगातार चुनाव जीतते रहे और 2025 तक पांचवीं बार विधायक बने। भाजपा को छत्तीसगढ़ चुनाव जितवाया नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया था। कांग्रेस के स्ट्रॉन्ग होल्ड वाले राज्य में सरकार बनाने में नितिन नबीन की अहम भूमिका थी। इन्होंने कई बड़े सांगठनिक बदलाव किए थे, जिसका फायदा बीजेपी को मिला था। नितिन नबीन ने एक ओर बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता नेटवर्क बनाया। दूसरी ओर मोहल्ला मीटिंग्स, छोटे कार्यक्रमों और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए पार्टी की इमेज मजबूत की। यही काम उनको पार्टी के लिए बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में करना है। भाजपा की नई टीम में 80% युवाओं को लाने का रास्ता साफ होगा नितिन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ ही भाजपा में 80% युवाओं को आगे लाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि नई टीम बनने में लगभग 6 महीने लगेंगे, लेकिन इतना साफ है कि टीम में महामंत्री और मंत्री जैसे प्रमुख पदों पर ज्यादातर 50 से कम उम्र के लोग होंगे। अगले साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं। नितिन टीम इसी के अनुरूप बनाएंगे। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अमूमन राष्ट्रीय अध्यक्ष जूनियर या समकक्षों को ही महासचिव, सचिव जैसे पदों पर रखते हैं। पिछले 6 महीने में 3 प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए पिछले 6 महीने में तीन राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में हेमंत खंडेलवाल को एमपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद दिसंबर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुन गया था। उनके अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं जनवरी में झारखंड में आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। ———– ये खबर भी पढ़ें… BJP को 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिलेगा:चुनाव नोटिफिकेशन जारी; कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का चुना जाना लगभग तय भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

अननेचुरल सेक्स करता था…पति का तलवार से कटवाया सिर:दूसरों से सेक्स करने कहता था, कॉन्ट्रैक्ट-किलर ने रेलवे ट्रैक पर धड़ फेंका;सिर 10KM दूर गाड़ा

चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार, 14 हजार बढ़ी:1 महीने में ₹2 लाख से ₹3 लाख हुई कीमत; 2026 में ₹4 लाख तक जा सकते हैं दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *