दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भिलाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह सुपेला संडे मार्केट में बेजा कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू की गई, जिसमें निगम का पूरा अमला और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। विरोध की आशंका को देखते हुए सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, सेक्टर-6 कोतवाली और जामुल थाने की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। महिला पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल रहा। कार्रवाई से पहले ही शनिवार देर रात सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी। सुबह 6 बजे से जारी है कार्रवाई नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची, अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी भी दुकानदार ने विरोध करने की हिम्मत नहीं की। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
