बीजापुर में मुठभेड़, 2 नक्सलियों के ढेर होने की खबर:नेशनल-पार्क में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना; DRG जवानों से मुठभेड़ जारी

बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, AK 47 बरामद भी किए गए है। जानकारी के अनुसार, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनका नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से सामना हो गया। मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद करने और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। खबर मेंं अपडेट जारी है…

More From Author

प्यून से घर का राशन-फल मंगाने वाले निगम कमिश्नर:डिमांड पूरी नहीं करने पर सस्पेंड, WhatsApp चैट के साथ हाईकोर्ट पहुंचा मामला

महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों में 17 पर अकेले BJP:महायुति ने 8 नगर निगम जीते; उद्धव से मुंबई छीना, पहली बार भाजपा का मेयर होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *