यूपी में शिमला से ज्यादा ठंड:राजस्थान में 2 दिन बाद बारिश; चमोली में तापमान -4°C, झरने जमे

राजस्थान में तापमान माइनस में पहुंच गया है। बुधवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राज्य में दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। यूपी में बर्फीली हवाओं की वजह से रात का तापमान शिमला (7°C) और जम्मू (4.4°C) से भी नीचे पहुंच गया है। बुधवार को पूरे प्रदेश में तापमान 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हरदोई सबसे ठंडा रहा, यहां पारा 3°C रिकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में स्कूलों की छुट्टी कर दी है। ऊधम सिंह नगर में 17 तक छुट्टी घोषित की गई है। वहीं पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में नदी और नाले जम गए है।

More From Author

चाइनीज मांझे से छात्र के गाल कटे, लगे 34 टांके,VIDEO:रायपुर में महिला का भी होंठ-अंगूठा कटा, भिलाई में मजदूर के गले पर जख्म

वेनेजुएलाई नेता ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रम्प को दिया:मचाडो बोली- राष्ट्रपति पर भरोसा कर रहे; ट्रम्प ने नोबेल विजेता को समर्थन नहीं दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *