गरियाबंद में अश्लील डांस…ओडिया डांसर अरेस्ट:प्राइवेट पार्ट्स दिखाने वाली डांसर की तलाश; मामले की जांच पूरी, नियमों के खिलाफ दी गई थी अनुमति

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में पुलिस ने ओडिशा की एक डांसर को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। डांसर को धर्मशाला थाना को पेश किया गया, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। डांसर सुचित्रा जेना ने 8 जनवरी को उरमाल के ऑर्केस्ट्रा में डांस किया था। सुचित्रा जेना को इस मामले में आयोजकों के खिलाफ दर्ज FIR में सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस अभी भी ओडिशा में मौजूद है और 9 जनवरी को ऑर्केस्ट्रा में डांस करने वाली डांसर निशा महाराणा की तलाश कर रही है। निशा ने कार्यक्रम से पहले एक वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील की थी। दरअसल, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए थे। वहीं अश्लील डांस आयोजन की जांच अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है। अब फाइनल टिप के बाद इसे कमिश्नर के पास अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। जांच में खुलासा हुआ कि SDM ने आयोजन की अनुमति नियमों को ताक में रखकर दी थी। पुलिस ने ना तहसील की राय ली, ना भूमि स्वामी की सहमति ली। इस सबके बीच ओडिया डांसर निशा महाराणा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डांसर छत्तीसगढ़ में उसके शो पर बैन की खबरों पर सफाई दी है। निशा ने कहा कि स्टेज पर उनका पहनावा और डांस का तरीका विवाद पैदा करने वाला नहीं है। यह बस उनका स्टाइल है। लोग उनके अंदाज से वाकिफ हैं, तो उनके शो में परिवार वाले क्यों आते हैं। पहले देखिए ये तस्वीरें- अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दरअसल, SDM तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई। जिसके बाद आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार किए गए। इससे पहले SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड किया था। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने बुधवार को मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी है। जांच के दौरान आयोजक मंडल, कोटवार, सरपंच-पंच और मीडिया वालों से बयान लिए गए। इस दौरान पता चला कि SDM ने 29 दिसंबर को ही आवेदन लेकर उसी दिन अनुमति दे दी। जिस नरेंद्र साहू को अध्यक्ष बताकर आवेदन कराया गया, उसे इसके बारे में पता ही नहीं था। पुलिस और तहसीलदार की रिपोर्ट नहीं ली गई। SDM ने खुद इस आयोजन में मौजूद रहकर मजे लिए। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थी। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आई। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था। बार डांसर की फीस 60 हजार, एंट्री टिकट 200-400 कार्यक्रम में SDM, कई पुलिसकर्मी और गांववाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे। बार डांसरों की एक दिन 60 हजार फीस तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था। वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आए। दूसरे वीडियो में 2 पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते हुए नजर आए। कार्यक्रम में SDM के लिए सीट आरक्षित थी 8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसी दास इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे। कई ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की। आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40), उमेश यादव (25) अश्लीलता फैलाने के आरोप में पहले एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया था। ……………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. गरियाबंद के बाद सूरजपुर फॉरेस्ट रेस्ट-हाउस में अश्लील डांस…VIDEO:जनपद सदस्य ने रखा था कार्यक्रम, जमकर छलकाए जाम; चौकीदार बोला-रेंजर देते थे नेताओं को चाबी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का सामने आया है। डांसर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो 1-2 साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत 75 देशों के लिए वीजा सर्विस रोकेंगे:लिस्ट में भारत के 6 पड़ोसी; मकसद-अमेरिका आने वाले विदेशियों की संख्या घटे

ट्रम्प का दावा- ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुकीं:अब कोई फांसी नहीं होगी; ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी- इस बार निशाना नहीं चूकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *