मकर संक्रांति, गुजरात में अमित शाह की पतंग कटी:गंगा-नर्मदा शिप्रा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़; मांझे से डॉक्टर समेत 2 की मौत

देशभर में मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। कुछ जगह 14 जनवरी को तो कुछ जगह 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, सूर्य आज दोपहर करीब 3.20 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से अगले दिन यानी 15 जनवरी को जो सूर्योदय होगा, उसमें सूर्य मकर राशि में रहेगा, इसलिए 15 तारीख को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद के नारणपुरा में परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। पेंच लड़ाते वक्त उनकी पतंग को दूसरे पतंगबाज ने काट दिया। मांझे से यूपी और कर्नाटक में 2 की मौत वहीं, मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान हादसे भी सामने आ रहे हैं। यूपी के जौनपुर में मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, एमपी के इंदौर और राजस्थान के बांसवाड़ा में दो बाइक सवारों की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। दोनों अस्पताल में एडमिट हैं। कर्नाटक में भी मांझे से गला कटने से एक 48 साल के बाइक सवार की मौत हो गई। बीदर जिले में रहने वाले संजूकुमार होसमानी बाइक से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान तलामाडगी पुल के पास वे इस हादसे का शिकार हो गए। देशभर में मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल सेलिब्रेशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

ग्रीनलैंड के PM बोले- अमेरिका नहीं डेनमार्क को चुनेंगे:NATO हमारी रक्षा करे, ट्रम्प ने कहा- ये उनके लिए समस्या बन सकता है

लश्कर के आतंकी की हिंदुओं का गला काटने की धमकी:वायरल वीडियो में कहा- कश्मीर को आजादी भीख मांगने से नहीं, जिहाद से मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *