करेंट अफेयर्स 14 जनवरी:28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस आज से शुरू, एंटी टैंक गाइड मिसाइल की टेस्टिंग हुई, केरल कांग्रेस नेता कुथिरावट्टम का निधन

भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा भारत आज 14 जनवरी को नई दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ द कॉमनवेल्थ (CSPOC) की मेजबानी करेगा। इस समिट में कॉमनवेल्थ के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। 2. DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल का सफल परीक्षण किया रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने 11 जनवरी को थर्ड जेनरेशन की फायर-एंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। 3. भारत और जर्मनी ने 19 MoU पर साइन किए 12 जनवरी को भारत और जर्मनी ने 19 MoU साइन किए और 8 प्रमुख घोषणाएं कीं। स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. हैदराबाद FIH हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा हॉकी इंडिया ने 2026 इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ हॉकी यानी FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर की मेजबानी के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक MoU साइन किया। 5. इंडिया ओपन टूर्नामेंट 2026 आज से शुरू इंडिया ओपन 2026 टूर्नामेंट 13 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। निधन (DEATH) 6. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन 12 जनवरी को केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हो गया। 7. बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का निधन बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का 11 जनवरी को निधन हो गया। अवॉर्ड (AWARD) 8. कैलिफोर्निया में 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी हुई 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी कैलिफोर्निया में हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर रहीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 14 जनवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें: करेंट अफेयर्स 13 जनवरी:ISRO का ‘PSLV-C62 मिशन’ फेल हुआ; स्विस राइटर एरिच वॉन डेनिकेन का निधन हुआ भारत और जर्मनी ने डिफेंस प्रोडक्शन और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े एक समझौते पर साइन किए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अमेरिका में G7 बैठक में शामिल हुए। ISRO का साल 2026 का पहला मिशन ‘PSLV-C62’ फेल हुआ। पूरी खबर पढ़ें….

More From Author

ट्रम्प बोले-प्रदर्शन जारी रखें, सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लें:मदद रास्ते में है; ईरान ने कहा- ट्रम्प-नेतन्याहू ही हमारे लोगों के हत्यारे

खबर हटके- मां-बाप की सेवा नहीं करने पर सैलरी कटेगी:प्यार का बीमा कराने से महिला लखपति बनी; रोजाना जिंदा रहने के सबूत दे रहे चीनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *