कोरबा में युवक ने परफ्यूम पीकर लगाई फांसी:ऑनलाइन मंगाया था, परिजन बोले- जादू-टोना के कारण किया सुसाइड, 7 माह की प्रेग्नेंट है पत्नी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने घर में परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के घरवालों का कहना है कि जादू-टोना के कारण युवक ने सुसाइड किया है। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति अचानक बदल जाती थी। यह मामला कटघोरा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी विद्यासागर (28) मिस्त्री का काम करता था। विद्यासागर की पिछले साल 2025 में शादी हुई थी। उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है। घटना से कुछ समय पहले उसने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था। सोमवार (5 जनवरी) को जब घर पहुंचा तो छोटे भाई से परफ्यूम मांगा। इसके बाद विद्यासागर ने परफ्यूम लगाया और फिर उसे लेकर वह अपने कमरे में चला गया और वहां उसे पी लिया। इसके बाद फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब घर वालों ने देखा, तो विद्यासागर फांसी पर लटक चुका था। पहले देखिए तस्वीरें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत परिजनों ने युवक को तुरंत नीचे उतारा और कटघोरा सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने युवक जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से मिली परफ्यूम की खाली शीशी परिजनों ने कटघोरा थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर परफ्यूम की खाली शीशी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने परफ्यूम पीकर यह कदम उठाया। बड़े भाई बजरंग सिंह उइके ने बताया कि विद्यासागर शालीन और शांत स्वभाव का था। कभी-कभी शराब पीता था। घटना से कुछ समय पहले उसने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाया था। परिजन बोले- जादू-टोना की वजह से की आत्महत्या बजरंग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत कभी ठीक रहती थी और कभी बिगड़ जाती थी। उन्होंने कहा कि किसी जादू टोने के कारण विद्यासागर काफी दिनों से परेशान था, इसी वजह से उसने आत्महत्या की। हालांकि, कानून इस बात को मान्यता नहीं देता, लेकिन ग्रामीण अभी भी जादू टोने पर भरोसा करते हैं। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेश मणि सोनवानी बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है। आगे जांच के लिए यह डायरी संबंधित थाने को भेजी जाएगी। जादू-टोना सिर्फ भ्रम, मौत का कारण नहीं बन सकता डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि समाज में फैले अंधविश्वास और जादू टोने के डर के कारण कई बार लोग मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं। उनका कहना है कि कोई भी जादू टोना सचमुच किसी की जान नहीं ले सकता, यह सिर्फ भ्रम और मानसिक धारणा होती है। ………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत:तांत्रिक बोला-5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा,कोरबा में नींबू देकर कमरे में किया बंद छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव एक ही कमरे में मिले। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। हालांकि, सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

JEE Advanced के पैटर्न में हो सकता है बदलाव:परीक्षा में एडैप्टिव टेस्टिंग लाने का विचार, छात्रों की क्षमता के अनुसार होंगे सवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई:नर्मदांचल बंग समाज ने श्रीगुरु रवींद्र टैगोर वाटिका में किया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *