PM मोदी और जर्मन चांसलर साबरमती आश्रम पहुंचे:दोनों नेता आश्रम का दौरा कर अहमदाबाद के काइट फेस्टिवल में भी शामिल होंगे

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं। गांधी आश्रम का दौरा करने के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर हो रहे काइट फेस्टिवल में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम अहमदाबाद के पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे। पीएम सचिवालय से महात्मा मंदिर तक मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। महात्मा मंदिर में ही पीएम और जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता होगी। मोदी और चांसलर मर्ज व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार साझा करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद पीएम 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी का गुजरात दौरा, दूसरा दिन… रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की थी। इसके बाद पीएम ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन किया था। यहां से पीएम अहमदाबाद पहुंचे, जहां अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया था। पीएम ने कहा था कि सोमनाथ मंदिर में फहरा रही ध्वजा बता रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या हैं। दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में वे ताकतें मौजूद हैं, जिन्होंने सोमनाथ के पुनर्निर्माण का विरोध किया था। पीएम ने नेहरू का नाम लिए बिना कहा कि जब सरदार पटेल ने सोमनाथ के पुनर्निर्माण की शपथ ली तो उन्हें भी रोकने की कोशिश की गई। दरअसल, 1951 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के शामिल होने को लेकर जवाहरलाल नेहरू ने आपत्ति जताई थी। पूरी खबर पढ़ें…
10 जनवरी: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, पहला दिन पीएम मोदी गुजरात दौरे पहले दिन सोमनाथ पहुंचे थे। सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर 8 से 11 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया था। पीएम ने यहां रोड शो किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर की महाआरती में शामिल हुए थे। इसके बाद 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया था। बाद में ड्रोन शो भी देखा था। पीएम ने X पर लिखा- सोमनाथ आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवपूर्ण प्रतीक है। पूरी खबर पढ़ें… ……………………… सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सोमनाथ मंदिर पर गजनवी के हमले के 1000 साल: मुस्लिम शासकों ने कई बार तोड़ा, सरदार पटेल ने बनवाया; ध्वस्त होने से बनने तक की कहानियां 2026 गुजरात के सोमनाथ मंदिर के लिए 2 वजहों से अहम है। साल 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर ध्वस्त कर दिया था, जिसके 1000 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे हुए। यहां ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मंगाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

करेंट अफेयर्स 12 जनवरी:आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च होगा; फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौरे पर, पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन

ट्रम्प बोले- ईरान ‘रेड लाइन’ पार कर रहा:अमेरिका के सामने कड़े विकल्प मौजूद; हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 500 से ज्यादा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *