MP में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट:बिहार में सर्दी से 1000 बच्चे बीमार, 3 की मौत; उत्तराखंड में ओस जमी, चकराता में तापमान -1°C

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव-शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री रहा। बिहार के पटना में सर्दी के कारण 7 दिनों में 1000 से ज्यादा बच्चे बीमार होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 की मौत हो गई। 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। गयाजी शहर सबसे ठंड रहा, जहां टेंपरेचर 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से ठंड बढ़ गई है, जिससे चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में पानी की पाइपलाइन जम गई है। तो वहीं देहरादून के चकराता में तापमान -1°C दर्ज किया गया है। यहां आज सुबह ओस जमी दिखी। राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद बर्फीली हवा का असर तेज हो गया है। सबसे ज्यादा ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रेगिस्तानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। सर्दी के चलते 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 10 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी। 11 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश के 17 जिलों में घना कोहरा, दर्जनभर ट्रेनें लेट: दतिया-रीवा समेत 7 जिलों में शीतलहर मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में घना कोहरा रहा। दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं। दतिया-रीवा समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर-दतिया में दिन का तापमान 12 डिग्री से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 25 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, जैसलमेर-बाड़मेर में सीजन का सबसे कम तापमान राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया है। प्रदेश में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रेगिस्तानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। जैसलमेर में तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे: 7 दिनों में 1000 बच्चे अस्पताल पहुंचे बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना में सर्दी के कारण 7 दिनों में 1000 से ज्यादा बच्चे अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 की मौत हो गई। 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गयाजी शहर सबसे ठंड रहा, जहां 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के चकराता में ओस जमी, 7 शहरों का तापमान माइनस में: 6 जिलों में कोहरा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से ठंड बढ़ गई है, जिससे चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में पानी की पाइपलाइन जम गई है। तो वहीं देहरादून के चकराता में तापमान -1°C दर्ज किया गया है। आज हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शीतलहर: अंबिकापुर में 3.5°C पारा; अगले 2 दिन और गिरेगा तापमान छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी है। अगले 2 दिन तापमान और गिरेगा। विभाग ने 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पिछले 28 दिनों में राज्य में ठंड से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

चांदी एक दिन में ₹12,174 सस्ती, ₹2.36 लाख पर आई:चैटजीपीटी अब मेडिकल रिपोर्ट भी समझाएगा, पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं

गिफ्ट निफ्टी से बाजार की सुस्त शुरुआत के संकेत:अमेरिका में ट्रम्प के टैरिफ फैसले पर टिकी नजरें; आज इरेडा और तेजस नेटवर्क के नतीजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *