करेंट अफेयर्स 9 जनवरी:’विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026′ शुरू; पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का निधन, 35 NBFCs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज शुरू होगा। RBI ने 35 नॉन बैंकिंग कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए। चैम्पियंस ऑफ द अर्थ माधव गाडगिल का निधन हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज होगा 9 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आयोजित किया जाएगा। 2. RBI ने 35 NBFCs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 जनवरी 35 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। 3. संचार मंत्रालय ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ MoU साइन किया संचार मंत्रालय ने 7 जनवरी को नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ दो समझौता ज्ञापन (MoUs) साइन किए। 4. ISRO अगले हफ्ते PSLV-C62 सैटेलाइट लॉन्च करेगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 2026 में PSLV-C62 सैटेलाइट लांच करेगा। निधन (DEATH) 5. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कवीन्द्र पुरकायस्थ का निधन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कवीन्द्र पुरकायस्थ का 8 जनवरी को निधन हो गया। वे 94 साल के थे। 6. पर्यावरणविद माधव गाडगिल का निधन पर्यावरणविद माधव गाडगिल का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। वो भारत के एक बड़े इकोलॉजिस्ट थे। 7. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 49 साल के थे और अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 9 जनवरी का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें …… करेंट अफेयर्स 8 जनवरी: मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल, इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना। हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन हुआ। INS चिल्का की 25वीं पासिंग आउट परेड आज। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

महिला बाल विकास विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:कर्मचारी से ट्रांसफर के बदले 80 हजार मांगे, शिकायत के बाद ACB ने किया ट्रैप

कुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिला रहा निगम:कांग्रेस बोली-करप्शन करने चिकन-मटन किसकी बिरयानी खिला रहे? मेयर बोले-विपक्ष को विकास हजम नहीं हो रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *