करेंट अफेयर्स 7 जनवरी:भारत-चीन ई बिजनेस-4 वीजा शुरू; जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे, भारत में AI इम्पैक्ट समिट होगी

भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले हफ्ते भारत आएंगे। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया भारत ने ई-बी-4 वीजा शुरू किया। ये एक ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा है। अब चीनी बिजनेसमेन अपना बिजनेस शुरू करने के लिए भारत आ सकेंगे। 2. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12-13 जनवरी के दौरान भारत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने 5 जनवरी को इसकी जानकारी दी। 3. ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने 6 जनवरी नई दिल्ली में ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के साथ एक MoU साइन किया। 4. भारत में अगले महीने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होगी भारत में अगले महीने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट आयोजित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 जनवरी को इसका ऐलान किया। निधन (DEATH)
5. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का 6 जनवरी को निधन हो गया। वे 81 साल के थे। 6. सीनियर मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का निधन सीनियर मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का 5 जनवरी को निधन हो गया। वे 77 साल के थे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 7 जनवरी का इतिहास: पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 6 जनवरी: पहले स्वदेशी जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ, ‘खेलो इंडिया बीच गेम्स’ की शुरुआत, मलयाली एक्टर पट्टांबी का निधन पहले स्वदेशी जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर गए। मलयाली एक्टर कन्नन पट्टांबी का निधन। पूरी खबर पढ़ें….

More From Author

दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी:मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी; आंसू गैस के गोले छोड़े

WPL सीजन-4 के बारे में सब कुछ:28 दिन में 22 मैच, मुंबई में MI-RCB के बीच ओपनिंग मुकाबला; 2 टीमों ने कप्तान बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *