आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं से गैस रिसाव:ब्लास्ट के साथ आग भी लगी; तीन गांव खाली कराए गए

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले इलाके में सोमवार को ONGC के एक तेल कुएं से भारी गैस रिसाव हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था। हालात को देखते हुए प्रशासन ने इरुसुमंदा और आसपास के तीन गांवों को एहतियातन खाली करा लिया। अभी किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। अब जानिए हादसा कैसे हुआ.. जानकारी के मुताबिक, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और गैस व कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही देर में गैस में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से बिजली के स्विच बंद रखने, गैस चूल्हा न जलाने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करने की अपील की। घटना की 3 तस्वीरें… पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील किया गया घटना की सूचना मिलते ही ONGC की टीमें मौके पर पहुंचीं और गैस रिसाव व आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। वरिष्ठ जिला अधिकारी और ONGC के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ONGC के इस कुएं का संचालन दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर रही है। कंपनी को साल 2024 में ONGC के राजामुंद्री एसेट में उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब ₹1,402 करोड़ रुपए का ठेका मिला था। दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए… दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी है। यह तेल और गैस सेक्टर में काम करती है और पुराने तेल-गैस कुओं से उत्पादन बढ़ाने, गैस कंप्रेशन और ड्रिलिंग से जुड़ी सेवाएं देती है। ONGC और ऑयल इंडिया इसकी प्रमुख क्लाइंट हैं। दीप इंडस्ट्रीज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हरदोई में CNG ट्रक से गैस रिसाव:शाहजहांपुर-सीतापुर हाईवे पर थमी गाड़ियों की रफ्तार, कई किमी तक फैली बदबू हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सीएनजी गैस से भरे एक ट्रक में रिसाव शुरू हो गया। जहानीखेड़ा स्थित पिहानी मोड़ पर हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शाहजहांपुर-सीतापुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

महिला-आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, आरोपी का निकला जुलूस,VIDEO:लिपस्टिक पोती, उठक-बैठक करवाया, चप्पलों की माला पहनाई, ‘वर्दी फाड़ना पाप है’ के लगवाए नारे

वैभव सूर्यवंशी की 19 बॉल पर फिफ्टी:10 छक्कों के सहारे 68 रन बनाए, भारत 103/2; साउथ अफ्रीका अंडर-19 ने 246 का टारगेट दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *