बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण बैन किया:मुस्तफिजुर को लीग से बाहर किए जाने पर फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में टीम भी भारत नहीं भेजेगा

बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी है। बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया। इससे पहले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम भेजने से भी इनकार कर दिया था। टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज में सभी चार मुकाबले भारत में ही शेड्यूल हैं। तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर और एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर KKR से बाहर इससे पहले, 3 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम KKR को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा था, हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का आदेश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। बांग्लादेश में वहां पिछले 16 दिन में 4 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। पाकिस्तान भी भारत में नहीं खेलेगा
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करा चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक विवादों के कारण दोनों ही टीमें एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलतीं। भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में नहीं खेले थे। अब पाकिस्तान भी भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा। यहां तक कि भारत-पाकिस्तान मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश के मैच श्रीलंका शिफ्ट हुए तो ऐसा दूसरी टीम के साथ होगा, जो विवादों के कारण भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने वाली। बांग्लादेश का ग्रुप मुश्किल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर टीम अपने ग्रुप में 4 लीग मुकाबले खेलेगी। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से 2-2 टॉप टीमों को सुपर-8 स्टेज में एंट्री मिलेगी। ग्रुप-सी का बांग्लादेश और ग्रुप-डी का अफगानिस्तान का ग्रुप सबसे मुश्किल नजर आ रहा हैं, क्योंकि इनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। चारों टीमों को फाइनल खेलने का अनुभव है, वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान कभी किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

More From Author

रायपुर सेंट्रल-जेल में रेप के आरोपी ने लगाई फांसी:जेल के बाहर धरने पर बैठे परिजन-समाज, पत्नी बेहोश, बोले- उसे मेंटली-फिजिकली टॉर्चर करते थे

सरकारी कंपनी BCCL का IPO 9 जनवरी को खुलेगा:एक शेयर की कीमत ₹23; कम से कम ₹13,800 का निवेश करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *