रायपुर सेंट्रल-जेल में रेप के आरोपी ने लगाई फांसी:जेल के बाहर धरने पर बैठे परिजन-समाज, पत्नी बेहोश, बोले- उसे मेंटली-फिजिकली टॉर्चर करते थे

छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में रविवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी सुनील महानंद पॉक्सो के मामले में 11 नवंबर 2025 से जेल में बंद था। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ललिता महानंद बेहोश हो गई। घटना गंज थाना क्षेत्र की है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि, महानंद को जेल में लगातार मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया जा रहा था। जेल के बाहर परिजन, समाज के लोग और कांग्रेस नेता धरने पर बैठे है। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जेलर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने मेंटली और फिजिकली किसी भी तरह के टॉर्चर की बात का खंडन किया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम सुनील महानंद (30) अचानक टहलते हुए जेल में लगे पीपल के पेड़ के पास पहुंचा। जहां पेड़ की टहनी पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसे देखकर मौके पर मौजूद पहरेदारों ने पेड़ से नीचे उतारा, तब उसकी सांसें चल रही थी। तत्काल उसे मेकाहारा रवाना किया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना जेल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें कैदी फांसी लगाते हुए दिखाई दे रहा है। इसलिए पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। परिजनों का आरोप- चोरी-छिपे भेजा गया शव परिजनों ने आरोप लगाया है कि, आत्महत्या के बाद बिना परिजनों को सूचना दिए बॉडी को चोरी-छिपे मॉर्चुरी भेज दी गई। उन्हें देर रात इस घटना की जानकारी दी गई। यदि समय रहते सूचना दी जाती, तो वे मौके पर पहुंच सकते थे। परिजनों ने जेल प्रशासन पर जानबूझकर सूचना देने में देरी करने का भी आरोप लगाया है। जेल में पैसे-सामान छीन लेते थे परिजनों का कहना है कि, 2 महीने से जेल में बंद था, उससे हम मुलाकात करने भी आते थे। सुनील बताता था कि, मुझे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे 3 स्वेटर और 5-6 जोड़ी कपड़े भी दिए थे। खाने पीने का सामान भी दिया। जिसको वहां छीन लेते थे। उसको पेटीएम के जरिए पैसे भी दिए थे, लेकिन पैसे भी उसे नहीं दिए गए। पहली प्राथमिकता कैदी का इलाज कराना था- जेल प्रशासन इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि, उनकी पहली प्राथमिकता कैदी का इलाज कराना था, इसलिए पहले उसे हॉस्पिटल रवाना किया गया। इसके बाद परिवार काे जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मॉर्चुरी पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। …………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर सेंट्रल जेल में अफ्रीकन कैदी ने लगाई फांसी:गमछे की रस्सी बनाकर सेल में झूला, खाने की व्यवस्था को लेकर थी नाराजगी रायपुर सेंट्रल जेल में एक अफ्रीकन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने अपने गमछे की रस्सी बनाकर सेल की रॉड में फंसाया। फिर फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर खाने की खराब व्यवस्था को लेकर अफ्रीकन मूल के कैदी लगातार विरोध कर रहे थे। आशंका है कि परेशान होकर एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात फिर दोहराई:कहा- देश की सुरक्षा के लिए जरूरी, डेनमार्क PM बोलीं- धमकियां देना बंद करें अमेरीकी राष्ट्रपति

बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण बैन किया:मुस्तफिजुर को लीग से बाहर किए जाने पर फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में टीम भी भारत नहीं भेजेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *