MP में आज सबसे ज्यादा कोहरा,18 जिलों में स्कूल बंद:राजस्थान के माउंट आबू में तीसरे दिन तापमान 0°; यूपी के 10 शहरों में बादल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया है। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा रहा। MP की राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। राज्य के 18 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भोपाल और धार में बच्चों को सर्दी से राहत देने के लिए स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से कर दी गई है। राजस्थान में रविवार को ​सीजन का सबसे सर्द दिन और सर्द रात रही। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य दर्ज हुआ। सात शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक हफ्ते और कड़ाके की सर्दी रहेगी। यूपी में पहाड़ों जैसी कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सोमवार सुबह झांसी, गोरखपुर समेत 50 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई। लखनऊ, भदोही, बलिया, संभल और गाजीपुर समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं। 10 से 15 किमी/घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 6 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश 7 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी राज्यों में मौसम की हाल… मध्य प्रदेश : तेज सर्दी-कोहरा, फ्लाइट-ट्रेनों पर असर; 18 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भोपाल-धार में टाइमिंग बदली मध्य प्रदेश सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर और घने कोहरे के आगोश में है। भोपाल में आज इस सीजन का सबसे घना कोहरा है। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। सड़कों पर दिन में भी गाड़ियों की लाइटें जल रही हैं। तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरे की वजह से 18 जिलों में स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन पारा शून्य, 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे; दिन में भी चली बर्फीली हवा राजस्थान में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश में रविवार को ​सीजन का सबसे ठंडा दिन और ठंडी रात रही। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। सात शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कोटा-बारां में दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक शीतलहर का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 7 शहरों में पारा शून्य से नीचे, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी; मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा 7 अन्य शहरों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। चमोली के आली बिनानी बुग्याल में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को 5 जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 28 जिलों में कोल्ड डे-कोहरे को अलर्ट; 8 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद बिहार की राजधानी पटना समेत सभी जिलों में भीषण सर्दी और घने कोहरे का असर जारी है। राज्यभर में 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्दी के कारण 8 जिलों में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरे के कारण रविवार को पटना से 12 फ्लाइट कैंसिल रही, जबकि 14 लेट रहीं। 16 ट्रेनें भी लेट रहीं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

रूस से भारत का तेल आयात घटने पर ट्रम्प बोले:मोदी ने यह मुझे खुश करने के लिए किया, वे जानते थे मैं नाखुश था

एशेज- सिडनी टेस्ट में जो रूट का 41वां शतक:पोंटिंग की बराबरी, तेंदुलकर और कैलिस ही आगे; इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *