ब्रेकिंग न्यूज़:शाहरुख की IPL टीम बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को रिलीज करे, BCCI का KKR को निर्देश

BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जारी हिंसा की वजह से उन्हें हटाने की मांग उठ रही थी। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान, को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। साथ ही बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। KKR ने रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा
रहमान को शाहरुख की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले महीने अबुधाबी में हुए IPL मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

More From Author

मॉडल आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति:असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 सब्जेक्ट का मामला, 5 जनवरी लास्ट डेट

इस हफ्ते चांदी महंगी हुई, सोने के दाम कम हुए:सोना ₹3174 गिरकर ₹1.35 लाख पर आया, चांदी ₹6443 बढ़कर ₹2.35 लाख किलो हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *