भारतीय कप्तान गिल नार्वे के फुटबॉलर हालैंड से मिले:शुभमन ने जर्सी गिफ्ट की; एर्लिंग ने साइन किए हुए जूते दिए

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड से मुलाकात की हैं। दोनों स्पोर्ट्स ग्रेट्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर हालैंड, गिल को अपने साइन किए हुए फुटबॉल बूट्स गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। इस खास जेस्चर के जवाब में शुभमन गिल ने भी हालैंड को अपनी साइन की हुई जर्सी सौंपी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर साथ में फोटो खिंचवाई, जिसने क्रिकेट और फुटबॉल के बीच एक खूबसूरत क्रॉसओवर मोमेंट को और यादगार बना दिया।
गिल को जर्सी भी मिली
26 साल के भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथ में नॉर्वे की जर्सी भी नजर आई, जिसे एर्लिंग हालैंड इंटरनेशनल फुटबॉल में पहनते हैं। शुभमन गिल और हालैंड मौजूदा दौर के सबसे बड़े स्पोर्ट्स स्टार्स में गिने जाते हैं। कम उम्र में ही दोनों ने अपने-अपने खेल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। कौन हैं एर्लिंग हालैंड हालैंड?
25 साल के एर्लिंग हालैंड नॉर्वे के प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं और उन्हें मौजूदा दौर के सबसे शानदार स्ट्राइकरों में गिना जाता है। फिलहाल वे इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल रहे हैं। मैनचेस्टर सिटी से पहले हालैंड ने जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड के लिए खेलते हुए यूरोपियन फुटबॉल में पहचान बनाई थी। सिटी के साथ उन्होंने टीम को प्रीमियर लीग, एफए कप और यूईएफए चैंपियंस लीग जैसे बड़े खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालैंड 149 गोल कर चुके
अब तक एर्लिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 170 मैच खेलते हुए 149 गोल दागे हैं। हालैंड इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का प्रतिनिधित्व करेंगे। नॉर्वे ने 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे गिल
शुभमन गिल जल्द ही भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। तीन मैचों की इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, जिसके लिए टीम का ऐलान शनिवार को किया जा सकता है। पहला वनडे वडोदरा में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 14 और 18 जनवरी को राजकोट और इंदौर में होगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी, लेकिन शुभमन गिल इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं किया है।

More From Author

प्रियंका गांधी के बेटे ने अपनी सगाई कन्फर्म की:मंगेतर अवीवा के साथ फोटो पोस्ट की; रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटा जवान हो गया

JEE Advanced 2026 शेड्यूल जारी, 17 मई को होगा एग्जाम:सोजर्ड मारिन महिला हॉकी कोच बने; यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती समेत 3 नौकरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *